नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है लेकिन इसके कंटेस्टेंट अब तक चर्चा में है। प्रणित मोरे इस सीजन के सेकंड रनरअप रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि वह टॉप 2 में जगह बना पाएंगे लेकिन उनकी जगह फरहाना ने ले ली और गौरव खन्ना जीते। प्रणित जब बिग बॉस में थे तो उनके लुक्स पर कमेंट किए जाते थे। बसीर अली ने भी उन्हें बदसूरत कहकर मजाक उड़ाया था। अब प्रणित के भाई प्रयाग का कहना है कि लुक्स पर किसी को बुली करना बहुत गलत है।प्रणित ने लिया स्टैंड फ्री प्रेस जर्नल से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रणित मोरे के भाई ने कहा कि लुक्स पर कमेंट करना गलत है। वह बोले, 'लुक्स पे किसी को बुली नहीं करना चाहिए। जब मैं फैमिली वीक में अंदर गया था, मैंने प्रणित को बोला था, अगर लुक्स पे कोई बोल रहा है तो तुझे स्टैंड लेना चाहिए। मुझे लगता है कि वो हर बार लेता है लेक...