रांची, जनवरी 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में गुरुवार को श्री कृष्ण सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक श्रीश्री 108 परमहंस डॉ. सदानंद महाराज ने व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत महापुराण का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रवचन के माध्यम से श्रोताओं को ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के महत्व से अवगत कराया। कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का सबसे दिव्य माध्यम है। प्रथम दिन की कथा में गोकर्ण प्रसंग का विस्तृत वर्णन करते हुए भागवत श्रवण के महात्म्य को समझाया गया। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण के विदुर के घर जाने का प्रसंग सुनाकर यह संदेश दिया गया कि परमात्मा प्रेम और भक्ति के भूखे होते हैं, वैभव के नहीं। ध्रुव और प्रह्लाद के प्रसंगों के माध्यम से अटूट श्रद्धा, तपस्या और अडिग...