गाजीपुर, फरवरी 8 -- मरदह। भड़सर गांव निवासी प्रणव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर आयोजित नेट जीआरएफ परीक्षा में डिफेंस स्टडीज विषय की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के बाद परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। प्रणव, राकेश सिंह के पुत्र और माधव सिंह के पौत्र हैं। प्रारम्भ से शिक्षा में प्रतिभाशाली रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा बलिया जनपद के रसड़ा में हुई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडीज विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। सफलता के बाद घर पर बधाई देने वालों का क्रम बना हुआ है। मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...