नई दिल्ली, अगस्त 1 -- पूर्व सांसद और जद (एस) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत ने उसके खिलाफ दर्ज यौन शोषण और दुष्कर्म के चार मामलों में से एक में दोषी ठहराया। विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट शनिवार को सजा की अवधि पर फैसला सुनाएंगे। यह मामला 48 वर्षीय एक महिला से जुड़ा है। महिला हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका थी। 2021 में उसके साथ कथित तौर पर दो बार दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) संरक्षक एच. डी. देवेगौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.