श्रीनगर, मई 14 -- नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र श्रीकोट के प्रज्ञा विहार में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित न होने पर स्थानीय जनता बुधवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने गर्मियों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया। स्थानीय निवासी अनिल गुसांई, गजेंद्र बर्त्वाल, विजय भट्ट, जेएस गुसांई, गजेंद्र सिंह खत्री, संदीप थपलियाल, भागवत प्रसाद ने कहा कि बीते 3 वर्षों से जल संस्थान के अधिकारियों से प्रज्ञा विहार में पेयजल समस्या का निस्तारण किए जाने की मांग जा रही है। इसके बावजूद पेयजल समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया कि अप्रैल, मई और जून माह में पेयजल समस्या सबसे अधिक चरम पर रहती है। पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.