प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 21 -- मानिकपुर। मानिकपुर के ज्लावादेवी मंदिर पर प्रज्ञा मंडल के संयोजन में आयोजित पांच दिवसीय दीप यज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा को लेकर कलश शोभा निकाली गई। प्रज्ञा पुराण कथा के लिए मां गायत्री का आचार्य राजेंद्र पांडेय के वैदिक मंत्रों के बीच रविवार को विधि विधान से पूजन हुआ। कलश पूजन के बाद कलश शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। कलश शोभा यात्रा नगर के अलीगंज, सभागंज चौराहे, इनायतगंज, शाहाबाद गंगा तट पहुंची। देर शाम कथा की शुरुआत हुई। इस मौके पर रवीन्द्र तिवारी, श्यामलाल वर्मा, आशुतोष जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्य, सुरेश सोनी, आकाश कसेरा, राजेश मौर्य, महेश कुमार, सौरभ शुक्ला, सतीश मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.