हरदोई, नवम्बर 12 -- पिहानी। दहेलिया गांव में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को यज्ञ के दौरान विभिन्न संस्कार सम्पन्न कराए गए। मंगलवार को गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां डालीं। इस दौरान 15 दीक्षा दीक्षा संस्कार भी हुए जबकि पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया गया। एक पुंसवन संस्कार भी यज्ञ के दौरान हुआ। सोमवार की शाम को प्रज्ञा पुराण कथा में टोली नायक प्रणव शुक्ला ने गृहस्थाश्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने दहेज रहित विवाह पर जोर देते हुए कहा कि शादी तय करते समय दहेज नही गुणों की प्रधानता रखें। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि दहेज रूपी दानव समाज को खोखला कर रहा है जरूरत है कि सभी लोग बिना दहेज और कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.