संभल, मई 11 -- माध्यमिक स्कूलों में प्रज्ञा अभियान शुरू कर छात्राओं को रोजगार परक बनाया जाएगा। विद्यालयों में प्रज्ञा क्लब का गठन होगा। इसके तहत छात्राओं की काउंसलिंग कर उन्हें उनकी रुचि के क्षेत्र में कक्षा छह से ही विशेष गाइडेंस की व्यवस्था की जाएगी। जिससे आगे चलकर छात्राओं की राह आसान होगी और छात्राओं को पढ़ाई व रोजगार के लिए परेशानी नहीं होगी। छात्राओं की शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रज्ञा क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण से जुड़े सभी विभाग शामिल होंगे। विद्यालय में प्रधानाचार्य अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व करेंगे। वहीं सदस्य के रूप में विज्ञान शिक्षक, गणित, कला व सामाजिक विज्ञान, खेल शिक्षक, गैर सरकारी संस्था की ओर से नामित सदस्य, कौशल विकास मिशन के सदस्य, कॅरिअर काउंसलर, सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.