महाराजगंज, मई 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपनी प्रजा और गरीबों की भलाई के लिए हमेशा काम किया। उन्होंने समाज सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। उन्होंने भारतीय संस्कृति के कीर्ति-ध्वजा को दसों दिशाओं में फहराया और आदर्श शासन व्यवस्था की स्थापना की। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। वे भाजपा कार्यालय पर अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अहिल्याबाई को प्रेरणा और मार्गदर्शन के स्रोत के रूप में भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी महानता और दूरदर्शिता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता, साहस, न्यायप्रियता और सामाजिक सुधारों ने उन्हें इतिहास में एक महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.