कोडरमा, फरवरी 14 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिध। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अड्डी बंगला स्थित सेवा केंद्र में 90वां महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर पधारी राजयोगिनी बीके शीला दीदी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीएसपी माधव राम भार्गव व गुरुद्वारा के सचिव यशपाल सिंह सहित समाजसेवी विनोद रवानी, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और बचपन प्ले स्कूल की प्राचार्या नीरजा मौजूद थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य ज्योति प्रज्वलन से हुआ। अपने आध्यात्मिक संबोधन में राजयोगिनी बीके शीला दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि विकारों पर विजय प्राप्त करने का स्मृति दिवस है। उन्होंने बताया कि जब सृष्टि अज्ञान रूपी अंधकार और काम, क्रोध, लो...