संभल, फरवरी 25 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र गुन्नौर द्वारा नगर में आध्यात्मिक जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा में गुन्नौर सहित अन्य नगरों की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ चल रही थीं। जागरूकता यात्रा नगर के सदर बाजार, मोहल्ला सराय, बदायूं-दिल्ली हाईवे रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन कर पुष्प वर्षा की और फूलमालाओं से स्वागत किया। पूरा नगर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, ब्रह्माकुमारी दवेंद्री कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...