घाटशिला, अगस्त 11 -- गालूडीह। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गालूडीह शाखा में भव्य ईश्वरीय स्नेह का रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर न केवल संस्था से जुड़े भाई-बहन, बल्कि समाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्धजन भी राखी बंधवाने पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी संजू बहन एवं बीके अलका बहन ने सभी आगंतुकों को तिलक लगाकर, पवित्र रक्षा सूत्र बांधा और प्रेमपूर्वक मिठाई खिलाई। वातावरण ईश्वरीय मधुर वचनों और आध्यात्मिक स्नेह से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस ईश्वरीय संदेश को आत्मसात करते हुए विकारों से मुक्त, सद्गुणों से युक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने मिलकर सुखद और आध्यात्मिक वातावरण में राखी पर्व का आनंद लिया। साथ ही सभी ने विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.