बागपत, फरवरी 8 -- बागपत। शहर के भजन विहार गली नंबर छह में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व पर अपने विचार रखें। राजयोगिनी गीता दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व सारे सृष्टि के रचयिता, सर्व आत्माओं के परमपिता, निराकार परमात्मा शिव का भारत पर अवतरण का यादगार दिवस है। यह दिवस आध्यात्मिक प्रेम और सद्भावना को जागृत करने का शुभ अवसर है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दर्जनों श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.