रांची, मार्च 27 -- रांची। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान, हरमू रोड में विश्वविद्यालय की पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रमुख प्रशासिका दादी जानकी की पुण्यतिथि वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाई गयी। कार्यक्रम में सेल से सेवानिवृत्त डीजीएम शिव शंकर ने कहा कि लाखों लोगों के जीवन में उजियारा कर अविश्वसनीय व्यक्तित्व की धनी राजयोगिनी दादी डॉ जानकी की सेवा हमेशा याद की जाएगी। उनकी योग की शक्ति की अद्भुत थी। ब्रह्मकुमारी राजयोगिनी निर्मला बहन ने कहा कि राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी दादी का 104 वर्ष की उम्र में देहावसान हुआ। उनका पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.