हजारीबाग, अप्रैल 2 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के प्रजापति समाज ने अमर शहीद रामचंद्र प्रजापति विद्यार्थी की जयंती मनाई। रामचंद्र प्रजापति मात्र 13 साल की उम्र में तिरंगा फहराते हुए शहीद हो गए थे। बरही के आकाश पैलेस होटल में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कमल शंकर पंडित और संचालन परमेश्वर पंडित ने किया। रामगढ़ के गोपी प्रजापति , कृष्णा प्रजापति, देवधारी प्रजापति, गोपाल पंडित ने मात्र 13 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए हाथ में तिरंगा लेकर शहीद होने वाले रामचंद्र प्रजापति को याद किया।शहीद रामचंद्र प्रजापति की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जंयती समारोह की शुरुआत की गई। बारी-बारी प्रजापति समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी और देश की आजादी में उनके बलिदान का उल्लेख किया। जयंती पर पुष्प अर्पित करने वालों में प्रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.