धनबाद, जनवरी 2 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ का डांगाल टोला बागसुमा में शुक्रवार को रानी देवी की अध्यक्षता में महिला समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष उषा देवी, महासचिव ज्योत्स्ना कुमारी, उपाध्यक्ष विशाखा देवी व सावित्री देवी, सह सचिव संजू देवी तथा कोषाध्यक्ष मंजू देवी के अलावा 17 कार्यकारिणी सदस्य चुनी गईं। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रवक्ता विश्वनाथ पाल उपस्थित थे। संचालन किरण देवी तथा धन्यवाद ज्ञापन टूमपा देवी ने किया। बैठक में चायना देवी, तरनी देवी, लखी देवी, छाया देवी, ममता देवी, बतीबाला देवी, सरस्वती देवी, अंजना देवी, बबीता देवी, सीता देवी, चाला देवी, जवा देवी, दीप्ति देवी, मीना देवी, ममता रानी आदि ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.