नवादा, फरवरी 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा नगर परिषद की ओर से शनिवार को शहर के व्यस्ततम इलाके प्रजातंत्र चौक और सब्जी मंडी मार्ग पर एक व्यापक सफाई और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य केवल सड़कों की सफाई करना ही नहीं, बल्कि स्थायी स्वच्छता के लिए व्यवहार परिवर्तन लाना था। नगर परिषद की टीम ने सब्जी मंडी के विक्रेताओं और दुकानदारों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वे अपनी दुकानों का कचरा सीधे सड़क पर न फेंकें और कचरा पृथक्करण की आदत डालें। विक्रेताओं को समझाया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखना शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए कितना अनिवार्य है। इस समग्र अभियान में मुख्य पार्षद पिंकी देवी, कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा और पूर्व मुख्य पार्षद संजय सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.