लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार का शोर अब थम चुका है। प्रचार वाहनों के लाउडस्पीकर बंद होने के बाद प्रत्याशी पूरी तरह डोर-टू-डोर जनसंपर्क में जुट गए हैं। शाम से लेकर देर रात तक वार्डों में उम्मीदवार और उनके समर्थक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सीधे संपर्क साध रहे हैं। प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद अब चुनावी रणनीति का केंद्र बूथ मैनेजमेंट बन गया है। प्रत्याशी अपने-अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाताओं की सूची का मिलान, वोटरों से व्यक्तिगत संपर्क और मतदान के दिन की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कई वार्डों में मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। कहीं चाय पर चर्चा तो कहीं मटन पार्टी जैसे आयोजनों के जरिए समर्थकों को सक्रिय करने की तैयारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.