कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने गुरुवार को विकास भवन से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि आईटीआई सिराथू के परिसर में वृहद अटल रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन होना है। यह जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में होगा। प्रचार वाहन जनपद के सभी स्थानों में पहुंचकर मेले का प्रचार-प्रसार करेगा। इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार सुखराज बंधु, जिला सेवायोजन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार सिंह, कौशल विकास मिशन कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...