झांसी, जनवरी 2 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन रक्सा टोल प्लाज़ पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रक्सा थाना प्रभारी रहे। सभी को जागरुक करने के लिए प्रचार वाहन के जरिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसे अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन पूरे जनवरी माह में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया उसके बाद रोड पर उतरकर हेलमेट पहने वाहन चालकों को गुलाब का फूल दिया गया। साथ ही सीट बेल्ट लगाए हुए वाहन स्वामियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए, सभी को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान कई्र लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.