मधुबनी, जुलाई 22 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिले में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अभियान लिए सिंथेटिक पायरोथायराइड (एसपी) कीटनाशक का छिड़काव सोमवार शुरू हो गया। कालाजार प्रभावित 17 प्रखंडों में द्वितीय चरण का छिड़काव शुरू किया गया है। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को लेकर सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिविल सर्जन ने बताया अभियान अगले 60 दिनों तक चलेगा। इस दौरान लोगों को मच्छरदानी लगाकर सोने, घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और नालियों को साफ रखने आदि के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से विभिन्न तरह की इससे जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। ताकि, लोगों को वेक्टर जनित रोग जैसे कालाजार, मलेरिया, डेंगू से बचाव के लिए प्रेरित किया जा सके। बताया की छिड़काव क...