रामगढ़, फरवरी 21 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद के चुनाव को लेकर शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इसके बाद शुरू हुआ सेटिंग-गेटिंग का खेल। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, आजसू, जेएलकेएम आदि पार्टी की समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी के पक्ष में जुलूस निकाला गया। लोगों में चर्चा है कि इस बार का चुनाव दलीय आधार पर नहीं है, लेकिन अगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रमुख राजनीतिक दल नहीं आते तो चुनाव की रौनक कुछ फीकी रहती। इन राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब निर्णय वोटरों के हाथ में है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी के पक्ष में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी सहित कई बड़े नेता के ...