लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- कृषि विभाग की ओर से बुधवार को आयोजित ब्लाक स्तरीय कृषक रवी गोष्ठी व जागरुकता कार्यक्रम प्रचार प्रसार के अभाव में दम तोड़ गया। पूरा कार्यक्रम मात्र औपचारिकता बनकर रहा गया। हालात यह रहे कि एक गांव से एक किसान को भी जिम्मेदार बुला नहीं पाएं। कार्यक्रम आयोजन के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मितौली ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को कृषक रवी गोष्ठी व जागरुकता कार्यक्रम का महज खानापूर्ति बनकर रह गया। पूरे समय स्टॉल सूने पड़े रहे। जबकि समूह की महिलाओं व चंद लोगों को सभागार में बिठा कर गोष्ठी की इतिश्री कर ली गई। ब्लाक सभागार की खाली कुर्सियां आयोजन पर सवाल खड़ी कर रहीं हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सन्नाटा देख मुख्य अतिथि ने भी नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधि के नाम पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मन्ना ...