पटना, नवम्बर 29 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए के प्रचंड जनादेश में एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का योगदान है। इसके पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को चुनाव प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बीएलए-1 को प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिन-रात मेहनत कर कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण प्रदर्शित करने वाले बीएलओ-1 को सम्मानित करना अद्भुत है। इन सभी को 243 सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी और 202 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को जीत दिलाकर इन्होंने प्रचंड बहुमत दिलाई। सबका आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने अपना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। डॉ. जायसवाल ने...