गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में लगातार बढ़ रही तपिश के बीच मंगलवार को तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे बिजली की खपत बढ़ने लगी तो इसकी व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर से गांव तक यही हालात है। बेहिसाब पावर कट बढ़ने से पानी पर भी संकट मंडराने लगा है। शहर को पानी किल्लत रुलाने लगी है तो बिजली झटके पे झटके दे रही है। तापमान बढ़ने से हाईटेंशन लाईनें जवाब देने लगी है। सम्बंधित विभागों का कहना है कि तापमान बढ़ने से बिजली और पानी की डिमांड एकाएक बढ़ गई है। फीडर में ट्रिपिंग बढ़ गई है। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही फ्रिज, एसी, कूलर और पंखे चलने से लोड एकाएक बढ़ गया है। इससे बिजली विभाग भी वाकिफ है। विभाग का कहना है कि शहर में छह और गांव में 10 एमवीए खपत बढ़ी है। शहर को सुचारु बिजली देने के लिए 26 और गांव के लिए 40 एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.