सीतामढ़ी, जून 13 -- सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। अब दिन के साथ ही रात में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी का आलम यह है कि प्रचंड गर्मी का असर लोगों पर पड़ रहा है। गुरूवार को सूरज की तपिश और 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा का असर रहा। दिन का अधितम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि हवा की दिशा बदलने से तापमान में कमी हुई है। लेकिन गर्मी से राहत लोगों को नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कई दिनों तक रात में मौसम बेहद गर्म रहेगा। इस दौरान उमस बढ़ेगी। हवा में नमी कम रहेगी। रात में गर्म हवा चलने की आसार है। जिससे लोगो को बेचैनी महसूस होगी। रात में गला सूखेगा। बार-बार प्यास लगेगी। अभी राहत नहीं मिलने के आसार : कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि ता...