बुलंदशहर, मई 12 -- आसमान साफ होने के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। दोपहर में बाहर निकलने वाले पसीने से तरबतर हो रहे हैं। अब प्रचंड गर्मी झेलने को तैयार रहें। मंगलवार से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। तपिश के साथ भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब फिर गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के कारण लोग पसीनों से भीग रहे हैं। हालात यह हैं कि गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को सुबह से सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहे। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया। दोपहर तक मौसम बेहद गर्म हो गया। गर्मी से बचाव करने के लिए लोग पेड़ की छांव तलाशते हुए नजर आए। तमाम प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.