बुलंदशहर, मार्च 31 -- अब प्रचंड गर्मी झेलने को तैयार हो जाएं। सोमवार से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। आगामी कुछ दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे तपिश के साथ गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। हीट वेव के साथ लू का खतरा भी रहेगा। रविवार को सुबह से ही मौसम गर्म रहा। हालांकि सुबह के समय सर्द हवाओं से कुछ राहत रही, लेकिन दोपहर के समय तपिश से शरीर झुलस गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद 14 पर पहुंचा तो अधिकतम दो डिग्री 33 पर रिकार्ड किया गया। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। सूर्यदेव के तल्ख तेवरों से लोगों का शरीर झुलसने लगा है। चटक धूप के चलते दोपहर के समय आवागमन भी कम हो गया है। तेज धूप और गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। पंखा के साथ लोगों ने ऐसी कूलर-का इस्तेमाल शुरु कर दिया है। गर्मी से रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.