मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में पिछले एक सप्ताह से जारी प्रचंड गर्मी और उमस का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। भीषण गर्मी से परेशान लोग बारिश की आस लगाए हैं। सूर्योदय के कुछ ही देर बाद से तेज धूप ने अपना तीखा तेवर दिखा रहा है। शनिवार सुबह 8 बजे ही जिले का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो दिन चढ़ने के साथ तेजी से बढ़ता गया। दोपहर तक तापमान में और वृद्धि हुई और अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो शाम 5 बजे तक बना रहा। इससे आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखी। शनिवार को आसमान में कभी-कभी हल्के बादल भी नजर आए और दक्षिण-पूर्वी दिशा से मध्यम गति की हवाएं भी चलती रहीं, लेकिन इससे लोगों को कोई राहत नहीं मिली। गुणवत्ता सूचकांक केंद्र, मुंगेर के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.