लखीसराय, मार्च 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। छह फरवरी को मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा में आने के बाद लखीसराय में 10 अरब रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा पर मुहर लग गई है। इस दौरान आठ प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें सड़क, बिजली, पर्यटन, शिक्षा और जल निकासी से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। सबसे बड़ी योजना ग्रीन फील्ड रोड का निर्माण है। यह सड़क जिले के पचना रोड से शुरू होकर नालंदा के सरमेरा रोड तक बनाई जाएगी। इस सड़क से लखीसराय, जमुई और बांका जिले सीधे सरमेरा-बिहटा हाईवे से जुड़ जाएंगे। सड़क की चौड़ाई 300 मीटर होगी, जिससे जिले में यातायात को बेहतर बनाया जा सकेगा और परिवहन सुविधा को मजबूती मिलेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सतसंडा पर्वत और लाली पहाड़ी के संरक्षण की योजना बनाई गई है। पर्वत पर स्थित विष्णु भगवान की चार मूर्तियों के संरक्षण और पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.