हरदोई, जनवरी 27 -- हरदोई। ग्रामीण विकास और युवा सहभागिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के दो ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। अपने गांव को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने पर बावन ब्लॉक की जगदीशपुर ग्राम पंचायत के प्रधान श्याम सिंह व मल्लावां विकासखंड की बांसा ग्राम पंचायत के प्रधान संपूर्णानंद को शासन स्तर से इस कार्यक्रम के लिए नामित किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया आज 28 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में दोनो ग्राम प्रधान अपने गांव में किए गए नवाचार और युवाओं की भागीदारी के अनुभव साझा करेंगे। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए दोनो प्रधान दिल्ली पहुंच चुके हैं। बताया भारत सरकार के पंचायती राज म...