नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार को पहली पीढ़ी के वकीलों को कड़ी मेहनत और धैर्य के माध्यम से विश्वसनीयता बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) द्वारा आयोजित डब्ल्यूई (कानून में महिला सशक्तीकरण) शक्ति, संघर्ष और सफलता विषय पर एक परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि शुरुआत में, जब मैंने इस पेशे को अपनाया, तो पूरी तरह से अनिश्चितता का माहौल था। परिवार में पहली पीढ़ी का वकील होने के नाते, मेरा मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था। यह व्यवस्था भी मेरे लिए पूरी तरह से नई थी। लेकिन जब मैं वकालत पढ़ रहा था, तब मैं एक बहुत ही उत्साही छात्र था तथा इस व्यवस्था और इसके संचालन के तरीके को जानने के लिए मेरे मन में बहुत उत्सुकता थी। उन्होंने कहा कि मुझे पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.