रांची, जनवरी 10 -- रातू, प्रतिनिधि। क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए प्रगति मानव सहयोग समिति द्वारा शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। रातू स्थित समिति के प्रधान कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता असलम अंसारी ने की। ज्ञात हो कि प्रगति मानव सहयोग समिति पिछले तीन दिनों से लगातार जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटने का अभियान चला रही है। कंबल वितरण समारोह में समिति के अध्यक्ष असलम अंसारी, शायक इस्लाम, मुंतज़िर खान, सैयद फिरोज आलम, वसीम अंसारी, आरिफ खान, शाहिद अंसारी, एहतेशाम उल हक, चंद्रवीर उरांव, इमानुएल तिग्गा, मार्शल तिग्गा, गोपाल महली, इजहार अंसारी, नसीम अंसारी, जावेद अंसारी, नजीर अंसारी, शिवनाथ उरांव, बैजनाथ मुंडा, रवि टोप्पो, बसंत कच्छप, महादेव उरांव, लाडू उरांव, सुरेश उरांव, अजय मिंज, प्रेम तिग्गा और ...