रांची, मार्च 8 -- मांडर, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मांडर कॉलेज मैदान में प्रगतिशील महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अन्याय और अत्याचार को सहने और देखने को भी अन्याय की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत की महिलाएं अब घर की चौखट को लांघकर अपने हक-अधिकार के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले मिलने जा रही है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने कहा कि आंध्र प्रदेश की महिलाओं ने झारखंड के गांव में आकर महिला समूह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। झारखंड में 2500 रुपए महिला सम्मान के तौर पर मिल रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के...