देवरिया, फरवरी 14 -- प्रतापपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रगतिशील भोजपुरी समाज की बैठक मिश्रौली रोड स्थित हरे राम चौराहा कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को हुई। बैठक के अंत में जिला कार्यसमिति का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नन्हे यादव को जिला सचिव चुना गया। सहसचिव पद पर धनंजय यादव, संगठन सचिव पद पर सुधीर कुशवाहा, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. भागीरथी यादव, पंचशाखा सचिव पद पर मनोज सिंह, आंदोलन सचिव पद पर रविन्द्र यादव, कार्यालय सचिव पद पर उदय प्रताप सिंह तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर डॉ. रंगीला हिंदुस्तानी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सक्रिय सदस्यों के रूप में हरिकिशुन कुशवाहा, रामाश्रय कुशवाहा, सुरेश यादव, राजकुमार यादव, सुशील सिंह और नन्दलाल गुप्ता का चयन किया गया। बैठक में संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। ...