बुलंदशहर, फरवरी 27 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान द्वारा गुरुवार को जिले के किसानों को मक्का के बीज वितरित किए गए। किसानों को कृषि विभाग द्वारा मक्का के बीजों के जानकारी देते हुए इस प्रजाति को ज्यादा से ज्यादा बोने के लिए जागरूक किया गया। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि शोधकर्ता तुषार यादव ने कॉर्टेवा एग्रिसाइंस सीड्स के सहयोग से जिले के प्रगतिशील किसानों को पायनियर P1899 के मक्का के बीज वितरित किए। शोधकर्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम एथेनॉल उद्योगों के कैचमेंट क्षेत्र में मक्का उत्पादन वृद्धि परियोजना के तहत आयोजित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य उद्देश्य एथेनॉल उत्पादन में वृद्धि करना है। किसानों को मक्का की सिंचाई, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण और कटाई उपरांत तकनीकों के बारे में जागरूक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.