अमरोहा, जनवरी 31 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलस्टर सुविधा इकाई एवं जीआई समिति की बैठक कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग द्वारा सभी सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। प्रभारी ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक/सदस्य सचिव जिला कलस्टर सुविधा इकाई अमरोहा अजब सिंह नेउत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019 के तहत प्राविधानित समस्त अनुदानों प्रोत्साहनों की जानकारी दी। नीति के तहत हुए नवीन संशोधन पर भी जानकारी दी। बताया कि आम, आलू, मैंथा, बासमती धान एवं ताजी हरी सब्जियां अमरोहा जिले से चिन्हांकित हैं। डीएम ने कलस्टर निर्माण एवं निर्यात में आ रही समस्याओं को प्रतिभागियों से सुना व समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। प्रगतिशील एफपीओ से कलस्टर के साथ-साथ प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने को ...