मुंगेर, जनवरी 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। प्रख्यात भौतिकीविद और शिक्षाविद प्रो. आर.एन.पी. चौधरी का रविवार को लंबी बीमारी के बाद भुवनेश्वर में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन से देश के शैक्षणिक और शोध जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रो. चौधरी के निधन पर गुरुवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्राध्यापकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि, मुजफ्फरपुर निवासी प्रो. चौधरी मुंगेर के स्थानीय आरडी एंड डीजे कॉलेज में स्नातक के छात्र रहे थे। उन्होंने सत्र- 1964-67 के दौरान यहां से शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से भौतिकी में पीएचडी की उपाधि हासिल की। अपने समृद्ध अकादमिक करियर के दौरान उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.