हाजीपुर, नवम्बर 21 -- लालगंज, संवाद सूत्र पटना के प्रख्यात चिकित्सक अखिलेश्वर प्रसाद सिंहा के निधन की खबर से लालगंज में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का खबर मिलने पर लालगंज से सैकड़ों के संख्या में उनके परिजन, संबंधी ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए पटना रवाना हो गए। वे 87 वर्ष के थे और इधर, कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा डॉक्टर अमित सिंहा पति-पत्नी इंग्लैंड में चिकित्सक हैं। वहीं छोटा बेटा असीत सिंहा बंग्लोर में इंजीनियर हैं। लालगंज प्रखंड के शहदुल्लहपुर गांव में उनका पैतृक घर है। पटना में उनका निजी अस्पताल है, पर घर भी आना जाना लगा रहता था। शुक्रवार को पटना दीघा घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। जिसमें काफी संख्या में चिकित्सकों, प्राध्यापकों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.