सहरसा, अप्रैल 9 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। बिजलपुर पंचायत के पदमपुर गांव में प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर को लेकर जमीन का निरीक्षण किया गया। भवन निर्माण विभाग के एसडीओ दीपक कुमार ने सीओ शिखा सिंह के साथ जमीन का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के बाद इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिया गया। बताया जाता है कि सत्तर कटैया प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के लिये कई बार जमीन का निरीक्षण किया गया। विभाग की ओर से राशि भी उपलब्ध कराई गई लेकिन दो भूस्वामी द्वारा कुछ समस्या रखने के कारण अभीतक भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय को अपना भवन नहीं होने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित आमलोगों द्वारा भी कई बार इस मांग के लिये प्रदर्शन किया गया था लेकिन अभीतक भवन निर्माण कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.