जहानाबाद, फरवरी 13 -- करपी, निज संवाददाता करपी प्रखंड में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर इन दिनों सरगर्मी देखी जा रही है। क्षेत्र में इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। संभावित प्रस्ताव को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच गुटबंदी भी धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगी है। करपी प्रखंड की राजनीति इन दिनों काफी गरमाई हुई है। कुछ जनप्रतिनिधि जहां प्रमुख के कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं समर्थक उनके नेतृत्व को मजबूत बताते हुए विकास कार्यों का हवाला दे रहे हैं। हालांकि अभी तक अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार पंचायत प्रतिनिधियों की हो रही वार्ता ने अटकलों को और बल दे दिया है। खासकर कुछ मुखिया भी इस मुहिम में अहम हिस्सा होते हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में पंचाय...