चतरा, फरवरी 14 -- प्रखण्ड कार्यालय भवन जर्जर, खतरे की आशंका प्रखण्ड कार्यालय भवन जर्जर, खतरे की आशंका पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पत्थलगड्डा के कई कमरे जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पत्थलगड्डा में पहुंचने वाले लोग किसी भी कमरे में जाने से डरते हैं। छत से सीमेंट व गिट्टी के टुकड़े टूटकर गिर रहा है, जिससे काफ़ी परेशानी है। कुछ कमरे में तो लोगों को घायल होने की भी प्रबल संभावना बनी रहती है। जबकि प्रखंड कार्यालय के कई कमरे मरम्मत के अभाव में इन दिनों बेकार पड़े हुए हैं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या, जब लोग दुर्घटना का शिकार हो जाएंगे तब जर्जर भवन की मरम्मती कराई जाएगी। ऐसे में विभाग पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पत्थलगड्डा का भवन लगभग बीस वर्षों पूर्व में बनाई गई...