जमुई, अप्रैल 5 -- बरहट । निज संवाददाता अब प्रखंड के महादलित टोला में सामुदायिक शौचालय बनाए जाने की कवायद जल्द शुरू हो जाएगी। सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने के बाद अब महादलित बस्ती के लोग भी खुले में शौच करने नहीं जाएंगे जिससे प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा। दरअसल इस समस्या को हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से उठाया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ एस के पांडेय ने आवश्यक कदम उठाने का फैसला किया है। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मलयपुर पंचायत के महादलित टोला विजय सागर मुसहरी और बरहट पंचायत पंचायत के पांडेय ठीका में सामुदायिक शौचालय का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। यह निर्माण लोहिया स्वच्छ अभियान और स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत तीन लाख रुपये की लागत से शौचालय बनाए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.