दुमका, अगस्त 2 -- दुमका। प्रखंड बाल विकास परियोजना दुमका सदर के द्वारा प्रखंड स्तर पर विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दुमका सदर प्रखंड अंतर्गत श्रीअमड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में जागरुकता रैली निकाली गई जिसको अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त जागरुकता रैली में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पोषण सखी सहित बड़ी संख्या में गर्भवती एवं धात्री महिलाएं, किशोरियां, बच्चे व अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दुमका अंजू कुमारी की मार्गदर्शन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमर कुमार के नेतृत्व एवं प्रखंड समन्वयक सुजाता कर्ण के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.