लातेहार, जनवरी 11 -- बारियातू,प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बाजार टांड़ परिसर में किया गया। शिविर का नेतृत्व बालूमाथ सीएचसी प्रभारी डॉ अशोक ने किया। शिविर का शुभारंभ सीओ कोकिला कुमारी,प्रमुख उर्मिला देवी,जीप सदस्य रमेश राम,उपप्रमुख निशा शाहदेव,सांसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद,विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद,महेंद्र प्रसाद ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर को संबोधित करते हुए सीओ कोकिला ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो इसलिये शिविर का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...