सिमडेगा, जनवरी 7 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में 10 जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच एवं उपचार निःशुल्क में किया जाएगा। एमओवाईसी डॉ. मनोरंजन कुमार ने आम जनता से स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाने की अपील की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...