जामताड़ा, जनवरी 4 -- प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का होगा आयोजन नारायणपुर। प्रतिनिधि 7 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर प्रांगण में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला के आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.ए के सिंह ने दिया। उन्होंने बताया कि उक्त स्वास्थ्य मेला के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उक्त स्वास्थ्य मेला में प्रखंड क्षेत्र के लोगों को शामिल होकर लाभ उठाने हेतु स्वास्थ्य सहिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त स्वास्थ्य मेला में स्वास्थ्य जांच के उपरांत निशुल्क दवा वितरण किया जाएगा तथा आयुष्मान एवं आभा कार्ड बनाने के अलावे टीबी, मलेरिया, बीपी, सुगर आदि के जांच के अलावे नेत्र जांच कर निश...