सिमडेगा, फरवरी 10 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सत्संग भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न गांवों से कुल 10 गांव के भजन मंडलियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले गांवों में परबा लमडेगा, भादुरझुका, भीतबुना, मंगसपुर, चीरोडांड़, कारीमाटी, किनीरकेला, केलूगा, बलडेगा और पोमिया शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...