बेगुसराय, नवम्बर 26 -- नावकोठी। हसनपुर बागर में प्रखंड स्तरीय श्रीरामचरित मानस गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भोला सिंह ने की। संचालन मुकुंद सिंह ने किया। गोष्ठी में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए रामायण प्रेमियों ने रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों का सस्वर गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रृद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र, आदर्शों व रामचरित मानस की शिक्षाओं पर आधारित चौपाइयों का पाठ व गायन किया। मौके पर देवो सिंह, रामप्रिय दास, श्यामा देवी, हरिनंदन सिंह, अरविंद महतो, राजेंद्र ठाकुर, कपिलदेव महतो, प्रभु दास, अमरनाथ गोस्वामी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.