चतरा, दिसम्बर 3 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के पीएमश्री मध्य विद्यालय में बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान समावेशी शिक्षा के तहत प्रखंड स्तरीय वातावरण क्षमता वर्धन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से करीब दो दर्जन दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चित्रांकन, म्यूजिकल चेयर, रंगोली, भाषण व क्विज शामिल था। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने रंगोली व चित्रांकन बनाकर उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पाठ्य पुस्तक देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिद्धेश्वर पांडेय ने बच्चों को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे भी हमारे ही बच्चे हैं। उनकी देखरेख करना भी मेरा कर्तव्य है। उनमें भी कई प्रतिभाएं छिपी रहती हैं। जरूरत है सिर्फ उभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.